Search

 
 
 

Bokaro News:  वज्रपात की चपेट में आने से महिला की मौत, तीन बकरियों की भी गईं जान

Bokaro News: दुखनी देवी गांव के समीप मकई की बारी में बकरी चरा रही थीं. इसी दौरान अचानक बारिश शुरू हो गई और तेज वज्रपात हुआ. वज्रपात की चपेट में आने से दुखनी देवी की मौके पर ही मौत हो गई. उनके साथ मौजूद तीन बकरियां भी वज्रपात की चपेट में आकर मर गईं.
 
वज्रपात में महिला की मौत

Bokaro News:  जिले के कसमार प्रखंड के टांगटोना गांव में शनिवार को वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान टांगटोना निवासी दुखनी देवी (पति दिनेश महतो) के रूप में हुई है. घटना में तीन बकरियों की भी मौत हो गई.

 

इसे भी पढ़ें:


जानकारी के अनुसार, दुखनी देवी गांव के समीप मकई की बारी में बकरी चरा रही थीं. इसी दौरान अचानक बारिश शुरू हो गई और तेज वज्रपात हुआ. वज्रपात की चपेट में आने से दुखनी देवी की मौके पर ही मौत हो गई. उनके साथ मौजूद तीन बकरियां भी वज्रपात की चपेट में आकर मर गईं.


घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई. ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है. वन बचाव समिति के केंद्रीय अध्यक्ष विष्णु चरण महतो ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रशासन से मृतका के आश्रितों को अविलंब मुआवजा देने की मांग की. उन्होंने कहा कि दुखनी देवी की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. 


विष्णु चरण महतो ने वज्रपात से मरी तीनों बकरियों के लिए भी नियमानुसार मुआवजा या सहायता राशि देने की मांग की. उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा में मानव जीवन के साथ पशुधन की क्षति भी ग्रामीण परिवारों के लिए बड़ा आर्थिक नुकसान है. ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मृतका के परिवार को आपदा राहत के तहत उचित मुआवजा देने तथा पशुधन की क्षति की भरपाई के लिए आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही