Bokaro News : बोकारो के बेरा बस्ती की रहने वाली 65 वर्षीय विधि देवी की सांप के डंसने से मौत हो गई. यह घटना गुरुवार सुबह की बताई जा रही है.परिजन विनोद टुडू के अनुसार, विधि देवी सुबह खेत की ओर गई थीं. खेत के आसपास जंगल का इलाका है.
बोकारो की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
वहां से वापस घर लौटने के दौरान उनके पैर में सांप ने डंस लिया.विधि देवी को इसका पता नहीं चला. घर पहुंचने से पहले ही बेहोश होकर गिर गईं. परिजनों ने उन्हें उठाया तो पैर में सांप के डसने का निशान देखा. शुरुआत में उनकी स्थिति सामान्य लग रही थी, लेकिन कुछ देर बाद दर्द बढ़ने लगा. जिस पैर में सांप ने डंसा था, उसमें धीरे-धीरे सूजन आने लगी.
इसके बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे. वहा डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल से भी हालत गंभीर होने पर उन्हें धनबाद स्थित शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज व अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) रेफर किया गया.
परिजन उन्हें लेकर एसएनएमएमसीएच पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया. इलाज के दौरान ही डॉक्टरों ने विधि देवी को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है. परिजनों का कहना है कि सांप के डसने का पता समय पर नहीं चल सका, जिसके कारण इलाज में देरी हुई और उनकी जान चली गई.

