Bokaro News : सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के डांगरा भट्ठा टोला की एक महिला रहस्मय ढंग से लापता हो गई है. परिजनों ने थाने में गुमशुदगी का रिर्पोट दर्ज कराई है. परिजन किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं.
लापता महिला का बेटा ढुल्लू शर्मा ने बताया कि उसकी मां केशोवती देवी 4 सितंबर को घर से काम पर जाने के लिए निकली थी. लेकिन वह वापस नहीं लौटी. काफी खोजबीन की गई. लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं मिला पाया. इसके बाद परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई.
थाना प्रभारी सुभाष चंद्र सिंह ने बताया कि मामले में सनहा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस महिला की सकुशल बरामदगी का प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा कि जल्द ही महिला को ढूंढ लिया जाएगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

