Search

 
 
 

Bokaro News: फ्लाई ऐश परिवहन व डंपिंग का महिलाओं ने किया विरोध, डीसी को सौंपा ज्ञापन

Bokaro News : दुग्धा बूढ़ाडीह क्षेत्र में फ्लाई ऐश के परिवहन और डंपिंग को लेकर ग्रामीणों की परेशानी सामने शुरू हो गई है. महिलाओं ने जिला प्रशासन को पत्र सौंपकर मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है.
 
फ्लाई ऐश के परिवहन और डंपिंग को लेकर ग्रामीण परेशान

Bokaro News : दुग्धा बूढ़ाडीह क्षेत्र में फ्लाई ऐश के परिवहन और डंपिंग को लेकर ग्रामीणों की परेशानी सामने शुरू हो गई है. महिलाओं ने जिला प्रशासन को पत्र सौंपकर मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है.

 

बोकारो की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

 

 

ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से फ्लाई ऐश के कारण प्रदूषण की समस्या बनी हुई है. इससे ग्रामीणों को धूल, सांस संबंधी परेशानी  और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.मीना देवी ने कहा कि वर्तमान में दुग्धा रेलवे साइडिंग, बूढ़ीडीह क्षेत्र में फ्लाई ऐश के परिवहन से स्थिति और गंभीर हो गई है.

 

ग्रामीणों के मुताबिक, जिस मार्ग से राख का परिवहन किया जा रहा है, उसके आसपास पंचायत भवन, सामुदायिक भवन, प्राथमिक विद्यालय, बच्चों का खेल मैदान और आंगनबाड़ी केंद्र सहित कई महत्वपूर्ण स्थल मौजूद हैं.ऐसे में भारी वाहनों की आवाजाही से बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और आम ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर खतरा बढ़ने की आशंका है.

 

ग्रामीण कुंती देवी ने आरोप लगाया है कि ग्रामीणों के विरोध के बावजूद संबंधित कार्य को आगे बढ़ाया जा रहा है. ग्रामीणों ने स्पष्ट किया है कि वे विकास कार्यों के विरोध में नहीं हैं, लेकिन जनहित और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले कार्यों का पुरजोर विरोध करेंगे.ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि दुग्धा- बूढ़ाडीह में फ्लाई ऐश के डंपिंग व परिवहन पर तत्काल रोक लगाई जाए और ग्रामीणों पर दबाव बनाने की कार्रवाई भी रोकी जाए.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही