Search

Bokaro News: प्यार को पाने के लिए युवक टॉवर पर चढ़ा

Bokaro : चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के तेलो स्थित बुधुबांध के बगल में लगे जियो के टावर में सिद्धि निवासी स्व अलकु कोइरी के पुत्र प्रेम कुमार अपने प्यार को पाने के लिए टावर पर चढ़ गया. लगभग 2 घंटे से भी अधिक हाई वोल्टेज ड्रामा चला.
 
Uploaded Image

स्थानीय प्रशासन के लोग मौके पर पहुंचकर उसे उतारने के लिए चंद्रपुरा बीडीओ सह सीओ ईश्वर दयाल महतो, चंद्रपुरा थाना प्रभारी विक्रम कुमार को इसकी जानकारी दी. काफी मशक्कत के बाद प्रेम कुमार को उतारा गया.

उतरते ही पुलिस प्रेम को अपने साथ थाने ले गयी. इस दौरान हजारों की भीड़ वहां जमा हो गयी थी. सभी उसका वीडियो लेने के लिए उतावले थे. 

मिली जानकारी के अनुसार, प्रेम कुमार कोइरी का चार सालों से चंद्रपुरा प्रखंड क्षेत्र के तेलो के एक युवती से प्रेम चल रहा था. युवती को होमगार्ड बनाने में उक्त युवक का काफी सहयोग था. प्रेम भी होमगार्ड में नौकरी करता है. लेकिन परिजन लड़की की शादी कहीं और करना चाहते थे. जिसके कारण लड़का बाध्य होकर प्यार को पाने के लिए टावर पर चढ़ गया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही