Search

 
 
 

Bokaro News : बोकारो के जरीडीह में वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत

Bokaro News: सामंतो कुमार महतो  बोधगोड़ा साइड से अपने घर तिलैया लौट रहे थे. इसी दौरान यह हादसा हुआ. ‎घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया.
 
जमीन पर पड़ा युवक का शव.

‎ Bokaro News : बोकारो जिले के ‎जरीडीह थाना क्षेत्र के घटियाली स्कूल के पास सोमवार की दोपहर सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई. मृत युवक की पहचान जरीडीह थाना क्षेत्र के तिलैया गांव निवासी सामंतो कुमार महतो के रूप में हुई है. बताया गया कि किसी तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई.

 

इसे भी पढ़ें


‎
‎मिली जानकारी के अनुसार, सामंतो कुमार महतो  बोधगोड़ा साइड से अपने घर तिलैया लौट रहे थे. इसी दौरान यह हादसा हुआ. ‎घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. सूचना मिलते ही जरीडीह पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई है. टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है.
 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही