Bokaro News : जिले के नावाडीह थाना क्षेत्र में शनिवार अहले सुबह आपसी विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई. गोलीबारी की इस घटना में कुलदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. गोली उसके पेट में लगी है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.
इसे भी पढ़ें
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल कुलदीप कुमार को नावाडीह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. राहत की बात यह है कि घायल युवक की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.
घटना की सूचना मिलते ही नावाडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस गोलीबारी के कारणों का पता लगाने के साथ ही आरोपी की तलाश में जुट गई है. अपराधी के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

