Search

Bokaro: चास आईटीआई मोड़ पर कचरों का अंबार, बदबू से राहगीर परेशान

Bokaro News: चास के आईटीआई मोड़ पर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे से लेकर सड़क तक कचरों का अंबार लगा है. कचरों के अंबार से निकलने वाली तेज दुर्गंध के कारण राहगीरों को नाक ढककर गुजरना पड़ रहा है. हैरानी की बात यह है कि नगर निगम का मुख्यालय इस स्थान से कुछ ही दूरी पर है, बावजूद इसके सफाई व्यवस्था बदहाल है.
 
चास के आईटीआई मोड़ के पास कचरों के अंबार से राहगीर परेशान

Bokaro News: चास के आईटीआई मोड़ पर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे से लेकर सड़क तक कचरों का अंबार लगा है. कचरों के अंबार से निकलने वाली तेज दुर्गंध के कारण राहगीरों को नाक ढककर गुजरना पड़ रहा है. हैरानी की बात यह है कि नगर निगम का मुख्यालय इस स्थान से कुछ ही दूरी पर है, बावजूद इसके सफाई व्यवस्था बदहाल है.

इसे भी पढ़ें:

इसी जनसमस्या को लेकर चास के युवाओं ने सड़क पर उतरकर विरोध जताया और कुछ देर के लिए राजमार्ग पर आवागमन बाधित कर दिया. युवाओं का आरोप है कि पूरे शहर का कचरा यहां लाकर डंप किया जा रहा है, जिससे अब कचरा सड़क तक फैल गया है और बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है.

सूचना मिलने पर यातायात विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आंदोलनकारियों से बातचीत कर समस्या के समाधान का भरोसा दिया. इसके बाद युवा शांत हुए और यातायात सामान्य हुआ. युवाओं ने चेतावनी दी कि जल्द सफाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही