Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : होली को लेकर पुलिस अलर्ट, IG ने दिए सख्त निर्देश

होली पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से समर्पण कराने के लिए बोकारो आईजी ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और सुरक्षा को लेकर कड़े निर्देश दिए.
Advertisement
Advertisement

Bokaro: होली पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से समर्पण कराने के लिए बोकारो आईजी ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और सुरक्षा को लेकर कड़े निर्देश दिए.

 

संवेदनशील व भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पर्याप्त पुलिस बल, महिला कर्मियों सहित क्यूआरटी की तैनाती दंगारोधी उपकरणों के साथ करने को कहा गया है. सीसीटीवी व ड्रोन से निगरानी, फ्लैग मार्च और शांति समिति की बैठक अनिवार्य करने का निर्देश दिया गया है.

 

पूर्व में उपद्रव में शामिल लोगों पर धारा 126 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर विशेष अभियान और अवैध शराब कारोबारियों पर सख्ती के आदेश दिए गए हैं. सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी. आईजी ने स्पष्ट किया कि होली में हुड़दंग या अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही