Search

लातेहारः पुलिस ने अवैध शराब भट्ठी ध्वस्त की, हुड़दंगियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

Latehar : लातेहार डीसी उत्क,र्ष गुप्ताक व एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर होली को देखते हुए पुलिस अवैध शराब कारोबर के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है. महुआडांड़ थाना प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र में सोमवार को छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान दीपाटोली उरांव टोला में अवैध शराब भट्ठी ध्वस्त की गई. टीम ने भट्ठी से भारी मात्रा में तैयार देसी शराब व जावा महुआ जब्त कर मौके पर ही नष्ट कर दिया.


अभियान के दौरान पुलिस टीम ने अवैध शराब के धंधे में लिप्त लोगों को कड़ी चेतावनी दी. थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब का निर्माण व बिक्री किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने स्पष्ट कहा कि होली के दौरान शराब पीकर हुड़दंग करने, शांति भंग करने या किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि में शामिल पाए जाने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp