- जीपीएस और सायरन से लैस बाइक से बढ़ेगी गश्त
- दुर्गा पूजा और दशहरा में सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत
- अपराधियों पर कसेगा शिकंजा
Bokaro : जिले में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ करने, अपराध नियंत्रण और आम नागरिकों की सुरक्षा को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बोकारो पुलिस को 53 नई बाइकें दी गई हैं. एसपी नाथू सिंह मीणा ने विभिन्न थानों और पुलिस पदाधिकारियों के बीच इन बाइकों को बांटा. सभी बाइक जीपीएस और सायरन से लैस हैं. इनके मूवमेंट की निगरानी वरीय पुलिस पदाधिकारी करेंगे.
नई बाइक मिलने से पुलिस की गश्त व्यवस्था मजबूत होगी. खासकर संकरी गलियों, बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों, संवेदनशील स्थानों और प्रमुख मार्गों पर पुलिस की पहुंच आसान होगी. इससे आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने और शिकायतों पर तत्काल पहुंचने में मदद मिलेगी.

नई बाइकों की पूजा की गई
इसे भी पढ़ें
दुर्गा पूजा और दशहरा के दौरान पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारी कर रहा है. मोटरसाइकिल से पुलिसकर्मी भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में आसानी से पहुंच सकेंगे.
एसपी ने बाइकों का नियमित गश्त, जनसुरक्षा और अपराध नियंत्रण में उपयोग करने का निर्देश दिया है. इससे पहले भी बोकारो के विभिन्न थानों को 103 बाइकें और 78 बोलेरो दी गई थी. एक बार फिर बाइक मिलने पुलिस की सक्रियता और बढ़ने की उम्मीद है.

