Search

 
 
 

बोकारो पुलिस ने 46 गुम हुए मोबाइल फोन असली मालिकों को लौटाए

बोकारो पुलिस के लिए ये गर्व का पल. शहर थाना क्षेत्र में लगातार मिल रही मोबाइल गुम होने की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 46 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को वापस लौटाए हैं.
 

Bokaro: बोकारो पुलिस के लिए ये गर्व का पल. शहर थाना क्षेत्र में लगातार मिल रही मोबाइल गुम होने की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 46 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को वापस लौटाए हैं. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहरी क्षेत्रों से मोबाइल गुम होने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं. इस पर कार्रवाई करते हुए शहर क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों ने संयुक्त अभियान चलाया.

 

अभियान में तकनीकी अनुसंधान और गहन जांच के बाद कुल 46 मोबाइल फोन बरामद किए गए. आज एक कार्यक्रम आयोजित कर इन मोबाइलों को उनके असली मालिकों को सौंपा गया.

 


महोदय के आदेशानुसार शहरी क्षेत्रों में लगातार शिकायतें आ रही थीं मोबाइल की. उस पर कार्यवाही करते हुए शहर थाना क्षेत्र के शहर क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों ने लगभग 46 मोबाइल को बरामद कर आज ये कार्यक्रम रखा गया है मोबाइल को उनके जो रियल मालिक हैं उनको वापस किया जाए. इसमें कई महंगे मोबाइल भी शामिल हैं, आईफोन है, वीवो है, बहुत तरह-तरह के ब्रांड के हैं. 

 


पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अगर किसी का मोबाइल गुम होता है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें. इसके अलावा सरकार द्वारा जारी CEIR पोर्टल पर भी मोबाइल गुम होने की शिकायत दर्ज कर सकते हैं. इससे पुलिस मोबाइल ट्रैक कर जल्द बरामद करने में मदद करती है.

 


पुलिस ने बताया कि बरामद मोबाइलों में कुछ हाल में गुम हुए हैं तो कुछ 1 साल पुराने भी हैं. मोबाइल में आजकल हर चीज का डेटा रहता है, इसलिए इसका मिलना लोगों के लिए बहुत जरूरी है पुलिस की इस पहल से दर्जनों परिवारों की खुशी वापस आई है. बोकारो पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि गुम/चोरी हुए मोबाइल बरामद करने के लिए ये अभियान आगे भी जारी रहेगा.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही