Search

 
 
 

बोकारोः पुलिस जनता के प्रति संवेदनशील बने- आईजी

आईजी ने नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष रणनीति बनाने और उस पर अमल करने का निर्देश दिया.
 

अपराध, नक्सल व कानून-व्यवस्था पर आईजी ने की समीक्षा बैठक

Bokaro : बोकारो के जोनल आईजी क्रांति कुमार गड़िदेशी ने गुरुवार को एसपी कार्यालय में जोन के सभी जिलों के एसपी के साथ समीक्षा बैठक की.  बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, नक्सली गतिविधियों पर अंकुश और कानून-व्यवस्था की स्थिति को सुदृढ़ बनाना था. आईजी ने क्षेत्र में अपराध के आंकड़ों, नक्सली गतिविधियों की स्थिति और कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की. कहा कि पुलिस जनता के प्रति संवेदनशील व मित्रवत बने. ताकी अपराधों की रोकथाम और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में जनता का सहयोग मिल सके. संगठित अपराधों  पर सख्त और निरंतर कार्रवाई करने की बात कही. उन्होंने नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष रणनीति बनाने और उस पर अमल करने का निर्देश दिया.

आईजी ने जोन में ड्रग्स और नशे के खिलाफ अभियान तेज करने को कहा. बैठक में साइबर क्राइम को रोकने के मुद्दे पर भी गंभीरता से विचार-विमर्श हुआ. आईजी ने साइबर क्राइम से निपटने के लिए जन-जागरूकता को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया.उन्होंने कहा कि लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, फिशिंग और अन्य साइबर अपराधों से बचने के लिए जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है. साथ ही, उन्होंने तकनीकी निगरानी को बढ़ाने पर भी जोर दिया ताकि साइबर अपराधियों को ट्रैक किया जा सके और उन्हें पकड़ा जा सके. बैठक में धनबाद के एसएसपी, हजारीबाग एसपी, रामगढ़ एसपी, चतरा एसपी, कोडरमा एसपी, धनबाद के ग्रामीण एसपी व सिटी एसपी सहित सभी संबंधित जिलों के पुलिस प्रमुख मौजूद रहे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही