Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांग्रेस ने कहा, पीएम मोदी ने अडानी के आगे सरेंडर कर दिया, देश को खतरे में डाल दिया

New Delhi : कांग्रेस ने पीएम मोदी और गौतम अडानी के संबंधों के लेकर भाजपा सरकार पर हल्ला बोला है. कांग्रेस ने कहा कि एक इंसान(अडानी) को बचाने के लिए मोदी सरकार ने पूरे देश को दांव पर लगा दिया है. अमेरिका कह रहा है कि अडानी ग्रुप ईरान से LPG इंपोर्ट करवा रहा है.

 

 

कांग्रेस प्रवक्ता अजय कुमार ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि अगर अमेरिका और यूरोपियन यूनियन इसे लेकर भारत पर रोक लगा दी, तो यहां की कंपनियां बंद हो जायेंगी, लेकिन इस बारे में किसी भी अखबार में कोई खबर नहीं है. पूछा कि  क्या नरेंद्र मोदी के लिए एक आदमी इस देश के भविष्य से बड़ा हो गया है?

 

 

अजय कुमार ने कहा कि 2018 में भारत सरकार ने एयरपोर्ट के टेंडर के लिए एक विज्ञापन निकाला. सरकार ने लिखा कि एयरपोर्ट चलाने के लिए कोई एक्सपीरिएंस नहीं चाहिए . ऐसा सिर्फ एक आदमी को टेंडर देने के लिए किया गया, लेकिन मीडिया में इसका कोई कवरेज नहीं हुआ. नरेंद्र मोदी का सरेंडर देखिए, अहमदाबाद, मंगलुरु, जयपुर, लखनऊ, गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम. सब एयरपोर्ट अडानी को सौंप दिये.

 

अजय कुमार ने लिखा कि मुंबई एयरपोर्ट के लिए GVK कंपनी को परेशान किया गया, उस पर लगातार CBI की रेड हुई, मजबूर होकर उन्होंने अडानी को वो एयरपोर्ट सौंप दिया. आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी ने सरकारी बैंकों को अडानी का ATM बना दिया है. अडानी पर टोटल बैंक का एक्सपोजर 40,000 रुपए करोड़ का है. अब बैंक ऑफ बड़ौदा और पंजाब नेशनल बैंक से PVC project के लिए बातचीत चल रही है . लेकिन इन सारे मामलों पर मीडिया में कोई खबर नहीं हुई .

 

कांग्रेस ने कहा कि हमें यह समझ नहीं आता कि आखिर पीएम मोदी ने अडानी के आगे सरेंडर क्यों कर दिया है? अडानी के लिए नरेंद्र मोदी ने देश को खतरे में क्यों डाल दिया है? नरेंद्र मोदी का पूरा सरकारी तंत्र ये सुनिश्चित करता है कि अडानी का बिजनेस बढ़ता रहे . केन्या की सरकार ने अडानी का कॉन्ट्रैक्ट कैंसिल कर दिया था और अडानी को गिरफ्तार करने की तैयारी कर ली थी, लेकिन भारत के किसी अखबार में इस बात की कोई चर्चा नहीं की गयी.

 

हमें बाहरी अखबारों से पढ़कर अडानी की डील के बारे में पता चल रहा है, लेकिन हमारे देश की मीडिया में कोई बात नहीं कर रहा. देश के सम्मान को ठोस पहुंच रही है, लेकिन कोई कुछ नहीं बोल रहा, क्योंकि नरेंदर ने सरेंडर कर दिया है. अडानी और मोदी की जोड़ी ने शोले फिल्म के जय-वीरू की जोड़ी को पीछे छोड़ दिया है. ट्रंप के सामने नरेंद्र मोदी के सरेंडर का जो सिलसिला चल रहा है, वो कई साल की प्रैक्टिस के बाद हुआ है.

 

 अजय कुमार ने कहा कि  जब मैं बिहार में पुलिस अधीक्षक था, तो मेरे पास एक बूढ़ा आदमी आया और बोला कि  मेरा बेटा मुझे रोज मारता है और अपराध करवाता है, वह गांजा और चोरी का सोना बेचने को कहता है. जब हमने बेटे को पकड़ा, तो बेटा कहता है कि यह काम मुझसे मेरा पिता ही करवा रहा है. 

 

अजय कुमार ने  तंज कसते हुए कहा, कुछ ऐसी ही नरेंद्र मोदी और अडानी की कहानी है. नरेंद्र मोदी जहां भी जाते हैं या अडानी जहां भी चाहते हैं, उनको कॉन्ट्रैक्ट मिल जाता है .चीन को लेकर अजय कुमार ने  कहा कि 2014 में जब शी-जिनपिंग और नरेंद्र मोदी झूला झूल रहे थे, तब चीन ने सीमा में घुसने की कोशिश की थी, तब भी इन्होंने कुछ नहीं किया.

 

भारत-पाकिस्तान टेंशन के बीच जब चीन ने पाकिस्तान को सपोर्ट किया, तो नरेंद्र मोदी ने बयान दिया.  जिसमें भगवान गणेश जी की छोटी आंख वाली बात कही,  हालात ये हैं कि पीएम  मोदी खुलकर चीन का नाम तक नहीं ले पा रहे हैं, वहीं नॉर्थ ईस्ट को भी बदनाम कर रहे हैं.  चीन ब्रह्मपुत्र नदी पर दुनिया का सबसे बड़ा बांध बना रहा है, लेकिन उस पर कोई चर्चा नहीं ह . ये पूरे नॉर्थ ईस्ट की परिस्थिति को बदल देगा, लेकिन कोई एक सवाल तक नहीं पूछता है.  किसी मंत्री का कोई बयान तक नहीं आता है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही