- 171 ठिकानों पर छापेमारी, 32 वारंटों का भी हुआ निष्पादन
Bokaro News : जिले में अपराध नियंत्रण और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 13 अक्टूबर की रात चलाए गए इस अभियान में 77 पुलिस टीमों का गठन किया गया, जिसमें 276 पुलिस पदाधिकारी व कर्मी शामिल थे.
टीमों ने जिले में चिह्नित 171 संभावित ठिकानों पर सघन छापेमारी की. इस दौरान 29 थाना व ओपी क्षेत्रों से कुल 33 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया. इनमें 27 वारंटी और विभिन्न कांडों में वांछित छह आरोपी शामिल हैं. इसके अलावा 32 रिकॉर्ड के आधार पर एनबीडब्ल्यू वारंटों का निष्पादन किया गया, जिसमें लंबे समय से लंबित तीन स्थायी वारंट भी शामिल हैं.

