Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारोः अतिक्रमण हटाने पहुंची बीएसएल की टीम का विरोध, सुरक्षा कर्मियों ने खदेड़ा

बोकारो के सेक्टर 12 में बीएसएल की जमीन का अतिक्रमण कर उस पर पक्की बाउंड्री बना दी गई थी. उसे हटाने पहुंची बीएसएल की टीम का अतिक्रमणकारियों ने विरोध कर दिया. उन्होंने बीएसएल के अधिकारी के साथ नोकझोंक भी की.
Advertisement
Advertisement
बोकारो के सेक्टर 12 में अतिक्रमण हटाने पहुंची बीएसएल की टीम.

Bokaro : बोकारो के सेक्टर 12 में बीएसएल की जमीन का अतिक्रमण कर उस पर पक्की बाउंड्री बना दी गई थी. उसे हटाने पहुंची बीएसएल की टीम का अतिक्रमणकारियों ने विरोध कर दिया. उन्होंने बीएसएल के अधिकारी के साथ नोकझोंक भी की. विरोध बढ़ता देख सुरक्षा कर्मी हरकत में आए लोगों को खदेड़ दिया. टीम ने बुलडोजर चलवाकर बांउंड्री ध्वस्त करवा दी.

 


मामला बोकारो के सेक्टर 12 स्थित हनुमान नगर के पास का है. बताते चलें कि बोकारो स्टील प्लांट की जमीन पर अतिक्रमण कर लोग पक्का मकान बनाकर रह रहे हैं. ऊपर से बीएसएल का फ्री पानी व बिजली का उपयोग कर कंपनी को चपत भी लगा रहे हैं. बीएसएल समय-समय पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाता है, लेकिन अतिक्रमणकारी फिर से पक्की दीवार और पक्का मकान बना लेते हैं. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही