Search

 
 
 

बोकारो : झोला छाप डॉक्टर पर 200 रुपये के लिए मरीज पर कैंची से हमला करने का आरोप

झोला छाप डॉक्टर पर इलाज का बकाया 200 रुपये नहीं चुकाने पर मरीज को कैंची से जख्मी करने का आरोप लगा है. यह घटना बोकारो जिले के सेक्टर 12 थाना का है. पीड़ित मरीज ने इस मामले में थाने में शिकायत की है.
 

Bokaro :  झोला छाप डॉक्टर पर इलाज का बकाया 200 रुपये नहीं चुकाने पर मरीज को कैंची से जख्मी करने का आरोप लगा है. यह घटना बोकारो जिले के सेक्टर 12 थाना का है. पीड़ित मरीज ने इस मामले में थाने में शिकायत की है.

 

शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए झोला छाप डॉक्टर पंकज कुमार को हिरासत में ले लिया गया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. 

 

बकाया पैसा न देने पर डॉक्टर ने कैंची से मरीज पर किया हमला 

थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, पीड़ित मरीज ने पंकज कुमार नाम के एक स्थानीय झोला छाप डॉक्टर से इलाज करवाया था. इलाज का कुछ पैसा बकाया रह गया था, जिसकी रकम मात्र 200 रुपये थी. 

 

जब डॉक्टर ने मरीज से बकाया पैसे की मांग की, तो मरीज ने अपनी आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए कुछ समय में पैसे लौटाने की बात कही. इस बात पर डॉक्टर पंकज कुमार को गुस्सा आ गया. उसने तैश में आकर अपने क्लीनिक में रखी कैंची उठाई और उस पर हमला कर दिया.

 

इस हमले में मरीज की पीठ पर तीन गहरे जख्म हो गए हैं. इसके अलावा उसके चेहरे और छाती पर भी चोट आईं है. मरीज ने शिकायत में कहा है कि उसने किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकला और सीधे पेटरवार थाना पहुंचा. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही