Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो: तंबाकू के खिलाफ 89 दुकानों में छापेमारी, 5100 रु. वसूला जुर्माना

सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण ने दुकानदारों से कहा है कि अपनी-अपनी दुकान में डिजिटल डिसप्ले व ऐसे पोस्टर न लगाएं जिसमें सिगरेट या तम्बाकू उत्पादों का प्रचार-प्रसार होता हो. साथ ही उन्हें नए कानून का अनुपालन  सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया.
Advertisement
Advertisement
दुकानों में छापेमारी करने पहुंची प्रशासन की टीम.

Bokaro : बोकारो सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद के आदेश पर प्रशासन की टीम ने तंबाकू व गुटखा की बिक्री के खिलाफ सेक्टर 4 की दुकानों में छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान करीब 89 दुकानों में जांच की गई. तंबाकू व गुटखा की बिक्री करने वाले दुकानदारों पर जुर्माना भी लगाया गया. टीम ने उनसे कुल 5100 रुपए जुर्माना वसूला. टीम का नेतृत्व जिला परामर्शी सदस्य मो. असलम कर रहे थे. 

 


उन्होंने दुकानदारों को झारखण्ड में कोटपा के नये कानून के बारे में जानकारी दी. इनका पलन करने की हिदायत भी दी. वहीं, सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण ने दुकानदारों से कहा है कि अपनी-अपनी दुकान में डिजिटल डिसप्ले व ऐसे पोस्टर न लगाएं जिसमें सिगरेट या तम्बाकू उत्पादों का प्रचार-प्रसार होता हो. साथ ही उन्हें नए कानून का अनुपालन  सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही