Ranchi : नगर निगम में मेयर रोशनी खलखो एवं डिप्टी मेयर नीरज कुमार ने वार्ड पार्षदों के साथ पहली बैठक की. इनमें नगर निगम एवं पीएचडी विभाग के अधिकारी भी शामिल हुए. बैठक में शामिल पार्षदों ने अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया.
शहर में खराब पड़े एचवाईडीटी और चापाकल को जल्द ठीक कराने का निर्णय लिया गया. ड्राईजोन अतिरिक्त पानी टैंकर की व्यवस्था की जाएगी. सभी वार्ड में पांच-पांच बोरिंग खोदे जाने के निर्णय लिए गए है.
खराब पड़े सप्लाई पानी कनेक्शन को किया जाएगा दुरुस्त
वार्ड पार्षदों ने बताया कि कई मुद्दों को लेकर चर्चा हुई है. सप्लाई पानी की खराब पड़ी पाइप को बदलने की भी चर्चा की गई है. इस बार 53 वार्डों में पानी टैंकर से पानी पहुंचाई जाएगी. इसके लिए अतिरिक्त पानी टैंकर की भी व्यवस्था की जाएगी.
पुष्प गुच्छ की जगह दे नगर निगम से संबंधित सामान
मेयर रोशनी खलखो ने कहा कि मेयर बनने के बाद लोग पुष्प गुच्छ लेकर आते है और जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं देते है. इसी क्रम में आज नगर निगम कार्यालय में लोगों से अपील किया है कि पुष्प गुच्छ के स्थान पर झाड़ू, बेलचा समेत अन्य नगर निगम की आवश्यक चीजें भेट करें, ताकि जरूरतमंद लोगों तक ये सुविधाएं पहुंचाई जा सके.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment