- डीटीओ ने लिखा पत्र
- तीन दिनों में कागजातों के साथ देना होगा जवाब
Bokaro : एचएससीएल (HSCL) के कई वाहनों पर लाखों का रोड टैक्स बकाया है. साथ ही कुछ वाहनों के प्रदूषण प्रमाणपत्र भी अपडेट नहीं है. इसको लेकर बोकारो (डीटीओ ने संबंधित वाहन संचालकों को पत्र जारी किया है और उन्हें जरूरी दस्तावेजों के साथ तीन दिनों के भीतर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है.
टैक्स दिए बिना वाहन चलाने का आरोप
डीटीओ कार्यालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार, संबंधित सूची में शामिल कई वाहनों का रोड टैक्स जमा नहीं किया गया है. वहीं, कुछ वाहनों के प्रदूषण प्रमाणपत्र भी अपडेट नहीं पाए गए हैं. पत्र में कहा गया है कि रोड टैक्स जमा किए बिना ही वाहनों को नियमित रूप से चलाए जाने की सूचना मिली है. इससे झारखंड सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है.

डीटीओ ने लिखा पत्र
तीन दिनों में दस्तावेजों के साथ देना होगा जवाब
डीटीओ ने संबंधित वाहन संचालकों को निर्देश दिया है कि वे तीन दिनों के भीतर वाहनों के जरूरी और अपडेट दस्तावेजों के साथ कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखें. पत्र के साथ बकाया टैक्स और अन्य कमियों से जुड़े वाहनों की सूची भी भेजी गई है.
इसे भी पढ़ें
बकाया टैक्स वसूली पर विभाग का जोर
इस पत्र की एक प्रति एचएससीएल, कोलकाता के प्रबंध निदेशक को भी भेजी गई है. बता दें कि परिवहन विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य बकाया रोड टैक्स की वसूली करना और वाहनों के जरूरी कागजात दुरुस्त कराना है.

