Bokaro : चंद्रपुरा गोलीकांड में घायल रोहित सिन्हा की रांची के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. उसके माता-पिता की मौत पहले ही हो चुकी है. रोहित की मौत की खबर के बाद कॉलोनी में शोक की लहर है.
जानकारी के अनुसार, 17 सितंबर की शाम करीब 7.15 बजे अज्ञात अपराधी डीवीसी के पश्चिमपल्ली आवासीय कॉलोनी के क्वार्टर संख्या -HM-14 में घुसे और ताबड़तोड़ फायरिंग की. फायरिंग की इस घटना में नरेश सिन्हा और उनकी पत्नी रेणु देवी की मौत हो गई थी.
जबकि नरेश सिन्हा के बेटा रोहित सिन्हा गोली लगने से घायल हो गया था. उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 30 सितंबर की सुबह उसकी मौत हो गई.

