Search

Bokaro : सुबह में कार्यालय, रात में सड़कों पर निगरानी, SP की नई रणनीति

Bokaro : बोकारो पुलिस ने अपनी रणनीति में बदलाव कर दिया है. यह बदलाव एसपी नाथू सिंह मीणा ने किया है. वे दिन में ऑफिस तो पूरी रात सड़क पर कर रहे पुलिस व थानेदारों की निगरानी. सूत्र बताते हैं कि एसपी यही नहीं रुकते हैं बल्कि थानेदारों को रात में फोन कर उसे उनका लाइव लोकेशन भी मांगते हैं. अपराध पर नियंत्रण करने, एंटी क्राइम अभियान, ड्रिंक एंड ड्राइव, वाहन चेकिंग में भी खुद हिस्सा ले रहे हैं.
 
बेहतर पुलिसिंग, जनता के विश्वास जीतने का एसपी ने तरीका ढूंढा है. वे हर दिन आधी रात को सड़क पर निकल रहे हैं, थानों के निरीक्षण भी करते नजर आ रहे हैं. रविवार मध्य रात्रि में पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा द्वारा चास थाना व चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र में संचालित रात्रि गश्ती व रक्षक राइडर्स का औचक निरीक्षण किया गया.

निरीक्षण के दौरान एसपी द्वारा विधि-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण के दृष्टिकोण से विभिन्न स्थानों पर एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया. साथ ही सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ड्रंक एंड ड्राइव विशेष जांच अभियान भी चलाया गया. वाहनों की सघन जांच एवं उनकी तलाशी ली गई.

अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच की गई. पुलिस बल को रात्रि गश्ती को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए. निरीक्षण के क्रम में सहायक पुलिस अधीक्षक सह एसडीपीओ चास एवं संबंधित थाना प्रभारी उपस्थित रहे और उनके नेतृत्व में चेकिंग अभियान संचालित किया गया.

हालांकि एसपी के इस कार्य को खूब सराहा जा रहा है. इनके इस अभियान से अपराध नियंत्रण, कोयला चोर, लोहा चोर सहित संगठित गिरोहों पर असर पड़ते नजर आ रहे हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही