Search

 
 
 

देर रात सड़कों पर उतरे बोकारो एसपी, कई इलाकों का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

Bokaro :  एसपी ने निरीक्षण के दौरान गश्ती दल और रक्षक राइडर्स को संवेदनशील इलाकों, आवासीय क्षेत्रों, सुनसान जगहों और पूर्व में चोरी की घटनाओं से प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया.
 
बोकारो एसपी

Bokaro :  बोकारो एसपी नाथू सिंह मीणा देर रात सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने सड़कों पर उतरे. इस दौरान उन्होंने शहर के सेक्टर 4 थाना, चीरा चास और चास थाना क्षेत्र का निरीक्षण किया और रात्रि गश्ती की जांच की. 

 

निरीक्षण के दौरान एसपी ने गश्ती दल और रक्षक राइडर्स को संवेदनशील इलाकों, आवासीय क्षेत्रों, सुनसान जगहों और पूर्व में चोरी की घटनाओं से प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया.

 

उन्होंने पुलिसकर्मियों से संदिग्ध लोगों और वाहनों पर नजर रखने और जरूरत पड़ने पर उनकी जांच करने के निर्देश दिया. एसपी ने कहा कि आम लोगों की सुरक्षा पुलिस की जिम्मेदारी है. अपराध रोकने के लिए नियमित रूप से गश्त और निगरानी जरूरी है. 

 

एसपी ने पुलिसकर्मियों को लापरवाही नहीं बरतने की चेतावनी भी दी. गौरतलब है कि हाल ही में एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कई थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों का तबादला किया था. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही