Search

 
 
 

Jamshedpur :  तुरियाबेरा में दो गुटों में खूनी झड़प, 5 घायल, दो की हालत गंभीर

Jamshedpur :  बताया जा रहा है कि शुक्रवार को विसर्जन के दौरान किसी बात को लेकर दो गुटों के बीच विवाद शुरू हो गया था. हालांकि, उस समय मामला शांत करा दिया गया था और स्थिति सामान्य हो गई थी. लेकिन शनिवार शाम एक पक्ष के करीब 10 से 15 युवक तुरियाबेरा की नेपाली बस्ती पहुंच गए.
 
एमजीएम थाना

Jamshedpur :  जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेरा में शनिवार शाम दो गुटों के बीच खूनी झड़प हो गई. इस झड़प में पांच लोग घायल हो गए. इसमें से दो युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है. दोनों घायलों का इलाज कराया जा रहा है.

 

इसे भी पढ़ें

 

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को विसर्जन के दौरान किसी बात को लेकर दो गुटों के बीच विवाद शुरू हो गया था. हालांकि, उस समय मामला शांत करा दिया गया था और स्थिति सामान्य हो गई थी. लेकिन शनिवार शाम एक पक्ष के करीब 10 से 15 युवक तुरियाबेरा की नेपाली बस्ती पहुंच गए.

 

आरोप है कि वहां पहुंचने के बाद युवकों ने दूसरे पक्ष के लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी. इसके बाद बस्ती के लोग भी बड़ी संख्या में वहां जुट गए. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और बस्ती के लोगों ने बाहर से आए युवकों को घेरकर जमकर पीटा.

 

मारपीट की इस घटना में पांच लोगों के घायल होने की बात सामने आई है, जिनमें दो युवकों की स्थिति बेहद गंभीर बताई जा रही है. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है. हालांकि इस पूरे मामले को लेकर पुलिस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही