Search

Bokaro : आदिवासी महोत्सव के लिए मंच तैयार, कला, संस्कृति व परंपराओं की दिखेगी समृद्ध झलक

Bokaro : विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आज आयोजित होने वाले बोकारो आदिवासी महोत्सव को लेकर शिबू सोरेन स्मृति भवन (टाउन हॉल) में मंच एवं आयोजन स्थल की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. महोत्सव में आदिवासी संस्कृति, लोक परंपराओं, कला एवं विरासत की समृद्ध झलक देखने को मिलेगी.
 
महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं. मंच को आकर्षक रूप से सजाया गया है और आगंतुकों की सुविधा के लिए भी विभिन्न व्यवस्थाएं की गई हैं.

कार्यक्रम के दौरान आदिवासी लोक कला एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ पारंपरिक हस्तशिल्प, खान-पान एवं जनजातीय जीवन से जुड़ी विविध झलकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी. 

महोत्सव का उद्देश्य आदिवासी समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी लोक परंपराओं और गौरवशाली इतिहास से जोड़ना है.

जिला प्रशासन ने आमजनों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर आदिवासी संस्कृति एवं परंपराओं के इस भव्य उत्सव का हिस्सा बनने की अपील की है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही