Search

Bokaro: सीमेंट दुकान के दीवार तोड़कर घुसे चोर, साढ़े पांच लाख लेकर फरार

Bokaro News: चंदनकियारी के पुरुलिया रोड स्थित एक सीमेंट दुकान में रविवार की रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोर दुकान में रखे कुल 5 लाख 45 हजार रुपए नकद लेकर फरार हो गए. चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.
 
सांकेतिक तस्वीर

इसे भी पढ़ें:

बताया गया कि चोर रविवार की रात करीब 12 बजे दुकान की छत पर चढ़े. इसके बाद सीढ़ी रूम की दीवार तोड़कर दुकान के अंदर प्रवेश किया. चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे 5 लाख रुपए निकाल लिए. इसके अलावा दुकान के गल्ले का ताला तोड़कर उसमें रखा करीब 45 हजार रुपए भी चोरी कर लिया.

सोमवार की सुबह दुकान मालिक श्यामल झा दुकान खोलने पहुंचे तो काउंटर और अलमारी का ताला टूटा हुआ पाया. जांच किया तो अलमारी और गल्ले में रखी नगदी गायब थी. पीड़ित ने मामले कि शिकायत थाने में दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही