Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो :  बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के जेवरात समेत नकद ले उड़े

Bokaro: इन दिनों बंद घरों में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं. गोमिया थाना क्षेत्र में ऐसी ही घटना सामने आयी है. गोमिया में विधवा महिला के बंद घर में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है. आई.ई.एल. थाना क्षेत्र के मस्जिद मोहल्ला स्थित सावित्री देवी के आवास से चोरों ने करीब तीन लाख रुपये के जेवरात, 75 हजार नगद समेत टीवी, बर्तन और अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया.

दरअसल सावित्री देवी करीब तीन महीने पहले 23 दिसंबर को अपनी बेटी से मिलने बोकारो गई थी. इसके बाद वह कोलकाता, जयपुर और उदयपुर घूमने चली गईं. रविवार शाम जब वह घर लौटीं, तो देखा कि बाहर का ताला ठीक स्थिती में था, लेकिन अंदर का दरवाजा टूटा हुआ था. इसके अलावा घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था.

चोरों ने घर से नगद राशि, जेवरात, पीतल के बर्तन, 32 इंच का टीवी, कपड़े, जमीन से जुड़े कागजात, दो बैंक पासबुक और एक चेकबुक चोरी कर ली. सूचना मिलते ही आई.ई.एल. थाना प्रभारी प्रफुल्ल महतो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही