Search

 
 
 

बोकारो: विश्वकर्मा की मूर्ति विसर्जन के दौरान दो भाई दामोदर में डूबे

दोनों भाई कुछ दिन पहले करगली तीन नंबर निवासी अपने मामा शिव विनय कुमार के घर विश्वकर्मा पूजा में आये थे. शुक्रवार की शाम मूर्ति विसर्जन के लिए स्थानीय लोगों के साथ दोनों भाई भी दामोदर नदी किनारे आये थे. तभी हादसे का शिकार हो गये.
 

Bokaro : बेरमो कोयलांचल के करगली गेट फिल्टर प्लांट के समीप भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति विसर्जित के दौरान दो सगे भाई दामोदर नदी में डूब गये. घटना शुक्रवार देर शाम की है. नदी में डूबे भाइयों का नाम राकेश कुमार (22 वर्ष) व अंकित कुमार (18 वर्ष) है. उनके पिता का नाम बिहार के जहानाबाद जिले के तेलहाडा निवासी विधु प्रसाद है.


बताया गया कि दोनों भाई कुछ दिन पहले करगली तीन नंबर निवासी अपने मामा शिव विनय कुमार के घर विश्वकर्मा पूजा में आये थे. शुक्रवार की शाम मूर्ति विसर्जन के लिए स्थानीय लोगों के साथ दोनों भाई भी दामोदर नदी किनारे आये थे. तभी हादसे का शिकार हो गये. सूचना मिलते ही बेरमो थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से युवकों की खोजबीन करायी. लेकिन कोई पता नहीं चला. इसके बाद खेतको से गोताखोरों को बुलाया गया. गोताखोर खोजबीन में जुट गए. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.

 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही