Search

 
 
 

Bokaro : दो शातिर साइबर ठग गिरफ्तार, मोबाइल, सिम और नकदी बरामद

प्रतिबिंब ऐप की मदद से साइबर अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है. इसी कड़ी में साइबर टीम और तकनीकी शाखा ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर दो शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है. रोहित कुमार दास को पटेलनगर, जबकि अर्जुन कुमार दास को अंबेडकरपुरी, चास से दबोचा गया है.
 
बोकारो जिले की खबरें
  • बैंक अधिकारी और क्रेडिट कार्ड कर्मचारी बन करते थे ठगी

Bokaro :  प्रतिबिंब ऐप की मदद से साइबर अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है. इसी कड़ी में साइबर टीम और तकनीकी शाखा ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर दो शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है. रोहित कुमार दास को पटेलनगर, जबकि अर्जुन कुमार दास को अंबेडकरपुरी, चास से दबोचा गया है. 

 

 

जानकारी के अनुसार, प्रतिबिंब ऐप से मिली सूचना के आधार पर एसपी के निर्देश पर 7 जुलाई को साइबर टीम और तकनीकी शाखा ने पटेलनगर और अंबेडकरपुरी में संयुक्त रूप से छापेमारी की. इस दौरान मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया.

 

गिरफ्तार दोनों अपराधियों ने पूछताछ में साइबर ठगी में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. आरोपियों ने बताया कि वे व्हाट्सऐप ग्रुप बनाकर संगठित तरीके से लोगों को बैंक अधिकारी और क्रेडिट कार्ड कर्मचारी बनकर कॉल करते थे और झांसे में लेकर ठगी की कोशिश करते थे.

 

पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर साइबर अपराध में प्रयुक्त चार मोबाइल फोन, पांच सिम कार्ड, दो बैंक पासबुक, 9,400 रुपये नकद और मोबाइल नंबरों की लिस्ट बरामद की है. इस संबंध में साइबर अपराध थाना, बोकारो में मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.  वहीं गिरोह में शामिल अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही