Search

 
 
 

ट्रैफिक नियम तोड़े तो खैर नहीं, रांची में एक हफ्ते में 29,301 वाहनों के कटे चालान

राजधानी रांची में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में एसएसपी के निर्देश पर रांची ट्रैफिक पुलिस ने जुलाई के पहले हफ्ते में दोपहिया, चारपहिया, ऑटो और टोटो वाहनों की सघन जांच की. इस दौरान 29,301 चालान काटे गए. केवल 7 जुलाई को पुलिस ने 4,103 वाहनों के चालान काटे हैं.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi :  राजधानी रांची में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में एसएसपी के निर्देश पर रांची ट्रैफिक पुलिस ने जुलाई के पहले हफ्ते में दोपहिया, चारपहिया, ऑटो और टोटो वाहनों की सघन जांच की. इस दौरान 29,301 चालान काटे गए. केवल 7 जुलाई को पुलिस ने 4,103 वाहनों के चालान काटे हैं. 

 

Uploaded Image

नो पार्किंग और सड़क पर वाहन खड़ा करने के मामले में सबसे अधिक कार्रवाई हुई, जिसमें 1,945 वाहनों के चालान काटे गए. वहीं 1,776 बिना हेलमेट, 109 रेड लाइट जंप, 58 नो-एंट्री उल्लंघन, 43 ओवरस्पीड, 33 अतिरिक्त सवारी बैठाने, 24 बिना वर्दी के वाहन चलाने, 20 पिलियन राइड नियम उल्लंघन, 16 बिना ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य विभिन्न नियमों के उल्लंघन पर भी चालान किए गए.

 

इसके अलावा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 2 चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई. रांची ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से मोटरयान अधिनियम का पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने और वाहनों पर फर्जी नंबर प्लेट नहीं लगाने की अपील की है.

 

पुलिस ने चेतावनी दी है कि दूसरे वाहन का नंबर लगाकर वाहन चलाते पाए जाने पर वाहन जब्त कर संबंधित चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए जेल भेजा जाएगा. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही