Search

 
 
 

बोकारो: इलाज के दौरान महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, अस्पताल ने दिया 6 लाख मुआवजा

मृतका के बेटे ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान शुरू में सब कुछ सामान्य बताया जा रहा था, लेकिन करीब एक घंटे बाद ऑपरेशन थिएटर में अफरा-तफरी मच गई. बेटे ने आरोप लगाया कि अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था नहीं थी, जिसके कारण उसकी मां की जान चली गई.
 
परिजनों को समझाती पुलिस.

Bokaro : बोकारो जिले के चास के तेलीडीह रोड स्थित अमृत मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में शुक्रवार को एक महिला मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई. इसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया. मृत महिला पार्वती देवी (55 वर्ष) नारायणपुर पंचायत के बरडटांड़ निवासी प्रदीप शर्मा की पत्नी थी. शुक्रवार को बच्चेदानी का ऑपरेशन के दौरान उसकी मौद हो गई. 


परिजनों के अनुसार, ऑपरेशन से पहले डॉक्टर के निर्देश पर सभी आवश्यक जांच कराई गई थी और सभी रिपोर्ट सामान्य बताई गई थी. शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे डॉ. शुभ्रा वर्मा की देखरेख में उसका ऑपरेशन शुरू हुआ,  इसी दौरान उसकी हालत बिगड़ गई और कुछ ही देर में मौत हो गई.

 


मृतका के बेटे ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान शुरू में सब कुछ सामान्य बताया जा रहा था, लेकिन करीब एक घंटे बाद ऑपरेशन थिएटर में अफरा-तफरी मच गई. बेटे ने आरोप लगाया कि अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था नहीं थी, जिसके कारण उसकी मां की जान चली गई. हालांकि डॉक्टरों ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है.


सूचना मिलने पर चास थाना प्रभारी सुषमा कुमारी दल-बल के साथ अस्पताल पहुंचीं और मामले की जानकारी ली. पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया. अस्पताल प्रबंधन ने मृतका के परिजनों को इलाज में खर्च हुई राशि वापस करने के साथ ही 6 लाख रुपए मुआवजा भी दिया है. इसके बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए घर ले गए. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही