Search

 
 
 

बोकारो: प्रेम प्रसंग में पत्नी की हत्या, शव बोरे में भरकर नदी में फेंका, पति समेत 4 अरेस्ट

एसडीपीओ बीएन सिंह ने बताया कि बीते 23 अप्रैल को जर्मनिया नदी में प्लास्टिक के बोरे में बंद महिला का शव बरामद हुआ था. बोकारो एसपी निर्देश पर एक विशेष टीम गठित कर तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय स्तर पर जांच शुरू की गई. मृतका की पहचान कर उसके परिजनों से पूछताछ की गई.
 
गिरफ्तार आरोपियों के साथ पुलिस अधिकारी.

Bokaro : बोकारो जिले के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के लिखराहा गांव के पास जर्मनिया नदी में बोरे में बंद महिला का शव मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. बेरमो एसडीपीओ बीएन सिंह के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने इस हत्या कांड में महिला के पति समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

 

एसडीपीओ बीएन सिंह ने बताया कि बीते 23 अप्रैल को जर्मनिया नदी में प्लास्टिक के बोरे में बंद महिला का शव बरामद हुआ था. बोकारो एसपी निर्देश पर एक विशेष टीम गठित कर तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय स्तर पर जांच शुरू की गई. मृतका की पहचान कर उसके परिजनों से पूछताछ की गई. तफ्तीश में यह सामने आया कि मृतका के पति का किसी अन्य महिला से अवैध संबंध था, जिसे लेकर घर में विवाद चल रहा था.

 


इसी विवाद के चलते आरोपियों ने साजिश रचकर महिला की हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को पहचान छिपाने के लिए बोरे में बंद कर जर्मनिया नदी में फेंक दिया गया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पति सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार (JH09 BG 6008) व छह मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं.
एसडीपीओ बीएन सिंह ने बताया कि तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर मामले का खुलासा किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही