Search

 
 
 

JPSC JET 2024 को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी, एडमिट कार्ड के रजिस्ट्रेशन नंबर ही मान्य

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड पात्रता परीक्षा 2024 (Jharkhand Eligibility Test 2024) के संबंध में एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. यह परीक्षा 26 अप्रैल 2026 (रविवार) को राज्य के 6 जिलों में बनाए गए 430 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी.
 

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड पात्रता परीक्षा 2024 (Jharkhand Eligibility Test 2024) के संबंध में एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. यह परीक्षा 26 अप्रैल 2026 (रविवार) को राज्य के 6 जिलों में बनाए गए 430 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी.

 

आयोग ने बताया कि अभ्यर्थियों के प्रवेश-पत्र और उपस्थिति पत्रक पहले ही जारी किए जा चुके हैं. हालांकि, कुछ अभ्यर्थियों द्वारा यह जानकारी दी गई थी कि उनके ऑनलाइन आवेदन की मुद्रित प्रति में अंकित रजिस्ट्रेशन नंबर, प्रवेश-पत्र और उपस्थिति पत्रक में दिए गए रजिस्ट्रेशन नंबर से अलग है.

 

इस पर स्थिति स्पष्ट करते हुए JPSC ने कहा है कि परीक्षा के लिए केवल प्रवेश-पत्र और उपस्थिति पत्रक में अंकित रजिस्ट्रेशन नंबर ही मान्य होगा. अभ्यर्थियों को इसी नंबर के आधार पर परीक्षा में शामिल होना होगा.

 

आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे किसी भी भ्रम की स्थिति से बचें और अपने एडमिट कार्ड में दिए गए विवरण के अनुसार ही परीक्षा में भाग लें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही