Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

RU में प्लेसमेंट व पीआरओ सेल की समीक्षा बैठक, कुलपति ने दिए अहम निर्देश

रांची विश्वविद्यालय के आईक्यूएसी सभागार में आज कुलपति की अध्यक्षता में प्लेसमेंट सेल  और पीआरओ सेल की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई
Advertisement
Advertisement

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय के आईक्यूएसी सभागार में आज कुलपति की अध्यक्षता में प्लेसमेंट सेल  और पीआरओ सेल की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक का उद्देश्य विश्वविद्यालय की बीते वर्षों की उपलब्धियों का आकलन करना और आगामी रणनीति तय करना था.

 


दौरान ट्रेनिंग  व प्लेसमेंट सेल के प्रोफेसर इंचार्ज डॉ. सुमित कुमार डे ने पिछले चार वर्षों के प्लेसमेंट रिकॉर्ड का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया. प्रस्तुत आंकड़ों पर संतोष जताते हुए कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय का प्लेसमेंट प्रदर्शन उत्साहजनक रहा है. 

 

हालांकि, उन्होंने प्लेसमेंट सेल को और अधिक सक्रिय बनाने पर जोर देते हुए निर्देश दिया कि प्रतिष्ठित कंपनियों को कैंपस में आमंत्रित कर छात्रों को बेहतर अवसर और आकर्षक पैकेज उपलब्ध कराए जाएं.वहीं, पीआरओ सेल की समीक्षा के दौरान कुलपति ने विश्वविद्यालय की छवि को मजबूत बनाने और सूचना प्रसार तंत्र को प्रभावी बनाने पर विशेष बल दिया. 

 


उन्होंने निर्देश दिया कि विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, शोध कार्यों और अन्य उपलब्धियों को प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रमुखता से स्थान मिले. इसके साथ ही, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के प्रभावी और समयबद्ध उपयोग पर भी जोर दिया गया, ताकि सूचनाएं सटीक और शीघ्रता से आमजन तक पहुंच सकें.

 

कुलपति ने ‘सीधा संवाद’ नामक एक नई पहल की भी घोषणा की. इस कार्यक्रम के माध्यम से विश्वविद्यालय प्रशासन, विद्यार्थियों और कर्मचारियों के बीच पारदर्शिता और बेहतर समन्वय स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस पहल को जल्द से जल्द शुरू किया जाए.इस अवसर पर रांची विश्वविद्यालय की पीआरओ डॉ. स्मृति सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी, प्लेसमेंट सेल के सदस्य एवं पीआरओ विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही