Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : जमीन विवाद में जिंदा जलायी महिला की इलाज के दौरान मौत, गांव में स्थिति तनावपूर्ण

Advertisement
Advertisement
Bokaro :  जिले के माराफारी थाना क्षेत्र के बांसगोड़ा में बुधवार को जमीन विवाद में कुछ लोगों ने अमीषा परवीन नाम की महिला को जिंदा जला दिया था. आज गुरुवार को बोकारो जेनरल अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी. इधर महिला की मौत की सूचना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल है. इसको देखकर हुए गांव में भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गयी है. (पढ़ें, सारंडा">https://lagatar.in/saranda-leopard-kills-goat-panic-among-villagers/">सारंडा

: तेंदुआ ने बकरी को मार डाला, ग्रामीणों में दहशत)

घटना का वीडियो हो रहा वायरल 

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें घर के बाहर कुछ लोग महिला को केरोसिन छिड़ककर जलाते नजर आ रहे हैं. महिला के पूरे शरीर में आग की तेज लपटे उठती दिख रही है. वहीं महिला का बेटा अपनी मां को बचाने की कोशिश करता नजर रहा है. इस घटना में महिला लगभग 90 प्रतिशत जल चुकी थी. वहीं मां को बचाने में बेटा मुजाब अली का हाथ जला था. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-rescue-of-16-minor-girls-including-a-child-7-human-traffickers-arrested-so-far/">लातेहार

: एक बच्चा समेत 16 नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यू, अब तक 7 मानव तस्कर गिरफ्तार

घर तोड़ने का विरोध किया तो केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी

जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर लगभग 20 की संख्या में महिला एवं पुरुषों की टोली बांसगोड़ा पहुंची और गंदी-गंदी गालियां देते हुए अमीषा परवीन को घर से बाहर निकलने की बात कहने लग. उस वक्त अमीषा घर पर नहीं थी. घर से जब अमीषा का बेटा निकला तो घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी. इसके बाद बेटे ने मां को फोन कर घर बुलाया. अमीषा वहां पहुंची और घर तोड़ने का विरोध किया. इस पर गुस्साये लोगों ने अमीषा पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी. आनन-फानन में ग्रामीणों के सहयोग से महिला को सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां बर्न यूनिट नहीं रहने के कारण बाद में बोकारो जेनरल अस्पताल ले जाया गया. में भर्ती किया गया था. जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी.

जल्द पुलिस की गिरफ्तार में होंगे आरोपी

पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक ने इस मामले को गंभीरता से लिया है. एसपी ने कहा है कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है. सभी आरोपी जल्द पुलिस की गिरफ्तार में होंगे. उन्होंने बताया है कि महिला के बयान के आधार पर चार लोगों पर मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है. बताया कि यह पारिवारिक व जमीन विवाद का मामला है, जिसके आधार पर छानबीन कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है. इसे भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-tell-children-openly-about-the-methods-of-exploitation-dr-prabhakar/">बेरमो

: बच्चों को शोषण के तरीकों के बारे में खुलकर बताएं- डॉ. प्रभाकर
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही