Search

 
 
 

बोकारो: मायके जाने की जिद महिला को  पड़ी भारी, पति ने कुल्हाड़ी से मारकर की पत्नी की हत्या

बोकारो से काफी दर्दनाक और होश उड़ा देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक पति ही  अपनी पत्नी का कातिल बन गया. पत्नी की मायके जाने की जिद आफत बनकर टूटा और उसकी हत्या हो गई.
 

Bokaro: बोकारो से काफी दर्दनाक और होश उड़ा देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक पति ही  अपनी पत्नी का कातिल बन गया. पत्नी की मायके जाने की जिद आफत बनकर टूटा और उसकी हत्या हो गई. 

 

घटना पिंडरा जोरा थाना क्षेत्र के चाकुलिया पंचायत का है. जहां रामडी टोला में पति विकास रजवार और पत्नी सोनू देवी अपने 13 माह के बच्चे के साथ सोए हुए थे. जिसकी अगली सुबह सोनू देवी मृत पाई गई.

 


जानकारी के मुताबिक, बीती रात घर में पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था. पति ने सुबह घटना को उस समय अंजाम दिया जब पत्नी गहरी नीद में सोई हुई थी. पति विकास रजवार तमिलनाडु में मजदूरी का काम करता था. 10 दिन पहले ही वह अपने गांव आया था.


पत्नी उसे हर रोज मायके पहुंचाने की जिद करती थी. इसी बात को लेकर शनिवार रात पति-पत्नी में काफी नोक झोंक हुई और सुबह होते ही पति ने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी.


सुबह हत्यारे पति ने अपने पिता शक्तिपद रजवार को हत्या की जानकारी दी. जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचकर हत्यारे पति विकास रजवार को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई. हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने कैमरे के सामने बोलने पर परहेज करता रही.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही