Search

 
 
 

सिमडेगा में ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, 7 पैकेट नशीला पदार्थ बरामद

सिमडेगा थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में एक युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया है.
 

Simdega: सिमडेगा थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में एक युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया है.


प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि सोनारटोली स्थित खेल मैदान के पास एक युवक काले रंग की स्कूटी से घूम-घूमकर युवाओं को ब्राउन शुगर बेच रहा है. सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया.

 


छापामारी के दौरान पुलिस ने मौके पर एक संदिग्ध युवक को स्कूटी के साथ पकड़ा, जो पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास कर रहा था. हालांकि पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया.


पूछताछ में युवक ने अपना नाम विवेक साहु (20 वर्ष), पिता दुर्गा साहु, निवासी आनंद मार्ग गली, सलडेगा रोड, थाना सिमडेगा, जिला सिमडेगा बताया. हिरासत में लेकर NDPS एक्ट के तहत अंचलाधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से एल्यूमिनियम फॉयल में लिपटे कुल 7 पैकेट ब्राउन शुगर (कुल वजन 2 ग्राम) बरामद किया गया.


अभियुक्त के पास से बरामद नशीले पदार्थ के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया. पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह यह नशीला पदार्थ मनीष कुमार (निवासी टावर चौक, गुमला) से खरीदकर सिमडेगा क्षेत्र में बेचता था.


इस मामले में सिमडेगा थाना कांड संख्या 62/26, दिनांक 25.04.26, धारा 21(a) NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपी विवेक साहु को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही