Search

 
 
 

देवघर: नकली पुलिस बनकर घर में घुसे अपराधियों ने की लूटपाट, परिवार को बनाया बंधक

जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के चितरपोका गांव में शनिवार देर रात एक सनसनीखेज लूट की घटना को अंजाम दिया गया. अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने एक घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बना लिया और नगदी सहित लाखों रुपये के जेवरात लूटकर फरार हो गए.
 
  • पिस्तौल दिखाकर 1 लाख नगद और जेवरात लूटे

Deoghar: जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के चितरपोका गांव में शनिवार देर रात एक सनसनीखेज लूट की घटना को अंजाम दिया गया. अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने एक घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बना लिया और नगदी सहित लाखों रुपये के जेवरात लूटकर फरार हो गए.


जानकारी के अनुसार, पीड़ित रंजीत यादव (उम्र 26 वर्ष), पिता- गोबिंद यादव, निवासी चितरपोका ने बताया कि 25 अप्रैल की रात करीब 11:30 बजे करीब 10–12 की संख्या में अपराधी उनके घर की चारदीवारी फांदकर आंगन में घुस आए. सभी अपराधियों ने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे.

 


बताया गया कि अपराधियों ने खुद को “साइबर थाना का पुलिस” बताकर दरवाजा खुलवाया. जैसे ही दरवाजा खोला गया. सभी बदमाश जबरन घर में घुस गए और दरवाजा बंद कर दिया. एक अपराधी ने पिस्टल दिखाकर परिवार को जान से मारने की धमकी दी और सभी को एक कमरे में बंधक बना दिया.


इसके बाद बदमाशों ने घर के बक्सों और पलंग के बॉक्स का ताला तोड़कर तलाशी ली. इस दौरान उन्होंने करीब 1 लाख रुपये नकद और चांदी के कई जेवरात (पायल, सिकड़ी, ब्रासलेट, हसुली आदि) सहित अन्य सामान लूट लिया. घटना के दौरान अपराधियों ने किसी को शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी भी दी.


घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए. इसके बाद पीड़ित परिवार के हो-हल्ला करने पर गांववाले इकट्ठा हुए, घटना की जानकारी दी. पीड़ित परिवार ने मोहनपुर थाना में लिखित कराई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अपराधियों की पहचान के लिए छानबीन की जा रही है. घटना के बाद से पूरे गांव में भय का माहौल है. ग्रामीणों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही