Search

सिमडेगा: अनाथ बच्चों की कोलेबिरा विधायक ने की मदद, जामबहार में सौंपा सहायता राशि का चेक

Simdega: कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत टीटांगर प्रखंड के टुकूपानी पंचायत स्थित जामबहार गांव में मानवीय पहल का उदाहरण सामने आया है. यहां बिलासी केरकेट्टा के निधन के बाद उनके परिवार की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई थी. बिलासी केरकेट्टा के पति का पहले ही निधन हो चुका था और उनके निधन के बाद परिवार में तीन बेटियां व एक बेटा—शशि केरकेट्टा, अश्विनी केरकेट्टा, विनिता केरकेट्टा और साक्षी केरकेट्टा—अनाथ हो गए थे.

 

इन भाई-बहनों के सामने जीवन-यापन की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई थी. इस मामले की जानकारी कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी को मिली. जिसके बाद उन्होंने इसे झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह के संज्ञान में लाया. मंत्री के निर्देश पर वैवेकिक अनुदान राशि स्वीकृत की गई.

 


राशि स्वीकृत होते ही विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी जामबहार गांव पहुंचे और बच्चों को सहायता राशि का चेक प्रदान किया. उन्होंने कहा कि ये बच्चे वर्तमान में असहाय स्थिति में हैं और सरकार की सभी योजनाओं का लाभ उन्हें दिलाने का प्रयास किया जाएगा. साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अवश्य जानकारी दें.


मौके पर प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि सह जिला विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद समी आलम, प्रखंड अध्यक्ष अशफाक आलम, प्रखंड प्रमुख बिपिन पंकज मिंज, मिराश डुंगडुंग, अरुण केरकेट्टा, रनिका केरकेट्टा, दुलारी केरकेट्टा, नूतन सोरेंग एवं सुभाष सोरेंग सहित कई लोग उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//