Search

 
 
 

सिमडेगा: जख्मी अवस्था में जंगल से मिला महिला का शव, जांच शुरू

जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र अंतर्गत टुटीकेल पंचायत के सोकोरला पहानटोली कुकुर भुका जंगल में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया. मृतका की पहचान सोकोरला जामटोली निवासी कर्मी देवी, उम्र- 55 वर्ष के रूप में हुई है.
 

Simdega: जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र अंतर्गत टुटीकेल पंचायत के सोकोरला पहानटोली कुकुर भुका जंगल में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया. मृतका की पहचान सोकोरला जामटोली निवासी कर्मी देवी, उम्र- 55 वर्ष के रूप में हुई है.


जानकारी के अनुसार, महिला रात्रि में शादी घर से सुबह 4 बजे महुआ चुनने के लिए गई थी. काफी देर हो जाने पर वह जब घर नहीं पहुंची. तब उसके परिजनों ने खोजबीन किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला. 


जंगल में बकरी चरा रहे लोगों ने देखा कि महुआ पेड़ के पास महुआ चुनकर रखा हुआ है. साथ ही कुछ दूरी पर  महिला मृत पड़ी है. जब सामने से देखा गया तो महिला गंभीर रूप से जख्मी अवस्था में थी. मामले की जानकारी पंचायत की मुखिया सुशीला डांग और पुलिस को दी गई.

 
सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए मृत महिला के शव को अपने कब्जे में ले कर थाने ले गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल भेज दिया है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही