Search

 
 
 

बोकारो: सड़क हादसे में युवक की मौत, दो की हालत गंभीर

सेक्टर 9 विस्थापित क्षेत्र से 6-7 युवक किसी काम से कार से बोकारो स्टेशन जा रहे थे. कार चला रहे रोहित की तेज रफ्तार ही हादसे की मुख्य वजह बनी. घटना के बाद सभी घायलों को तुरंत बीजीएच अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया.
 
सिंबॉलिक फोटो.

Bokaro : बोकारो के सेक्टर 4 थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन ली. बीजीएच गेट नंबर 2 के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और बिजली के पोल व लोहे के ग्रिल को तोड़ते हुए बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे में हरला थाना क्षेत्र के जमुनियाटांड़ निवासी अभिषेक रजवार (22 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.

 


बताया जा रहा है कि सेक्टर 9 विस्थापित क्षेत्र से 6-7 युवक किसी काम से कार से बोकारो स्टेशन जा रहे थे. कार चला रहे रोहित की तेज रफ्तार ही हादसे की मुख्य वजह बनी. घटना के बाद सभी घायलों को तुरंत बीजीएच अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही