Search

 
 
 

Bokaro :  जंगल से जख्मी हालत में मिला युवक, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

जिले के माराफारी थाना क्षेत्र स्थित जंगल में एक युवक जख्मी हालात में मिला है, जिसे पुलिस ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. घायल युवक की पहचान शिबू शरण के रूप में हुई है. शिबू शरण का बायां हाथ टूट गया है. लेकिन वह खतरे से बाहर है.
 
  • घर से जंगल में ले जाकर मारपीट करने का आरोप
  • मृत समझ वहीं छोड़ भाग गए लोग
  • होश आने पर जंगल में छिप गया शिबू

Bokaro :  जिले के माराफारी थाना क्षेत्र स्थित जंगल में एक युवक जख्मी हालात में मिला है, जिसे पुलिस ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. घायल युवक की पहचान शिबू शरण के रूप में हुई है. शिबू शरण का बायां हाथ टूट गया है. लेकिन वह खतरे से बाहर है.

 

पुलिस के मुताबिक, कुछ लोग शिबू शरण को खिलाने पिलाने का बहाना बनाकर घर से बुलाकर पास के जंगल में अवस्थित मंदिर परिसर में ले गए, जहां दर्जन की संख्या में मौजूद लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी और मृत समझकर वहीं छोड़ भाग गए.

 

इसके बाद होश आने के बाद वह जंगल में छुप गया, जिसकी खबर पुलिस को मिली. मौके पर पहुंची पुलिस ने शिबू शरण को हॉस्पिटल भर्ती कराया. पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि कुछ लोग उसे अपने साथ ले गए और बेरहमी से पीटा. उसका आरोप है कि उन लोगों ने उसके फोन, आधार कार्ड और कई दस्तावेज छिन लिए. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही