Search

 
 
 

बोकारो : कांवड़िये और पुलिस में कहासुनी, झड़प, चास मुफ्फसिल थानेदार घायल, अस्पताल में भर्ती

रविवार देर रात चास मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में उस समय अफरातफरी मच गई जब कांवड़ियों और थाना प्रभारी के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और मामला हाथापाई तक पहुंच गया. इस घटना में थाना प्रभारी प्रकाश मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए.
 
थाना प्रभारी प्रकाश मंडल

Bokaro : रविवार देर रात चास मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में उस समय अफरातफरी मच गई जब कांवड़ियों और थाना प्रभारी के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और मामला हाथापाई तक पहुंच गया. इस घटना में थाना प्रभारी प्रकाश मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए.

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार कांवड़िये दामोदर नदी से जल लेकर चीड़का धाम जा रहे थे. इस दौरान डीजे लगे ट्रक के कारण सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई. सूचना मिलने पर थाना प्रभारी प्रकाश मंडल मौके पर पहुंचे और जाम हटाने के लिए डीजे वाहन के साथ चल रहे कांवड़ियों को समझाने लगे.

 

 

इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई. स्थिति बिगड़ने पर दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हो गई, जिसमें थाना प्रभारी प्रकाश मंडल के सिर में चोट लग गई. उनके सिर से खून निकलने लगा.घटना के तुरंत बाद उन्हें चास स्थित केएम मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

 
 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही