Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची-टाटा हाईवे पर बोलेरो-डिजायर में जोरदार टक्कर, 5 घायल, 3 गंभीर

रांची-टाटा एनएच पर मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां चांडिल से पहले बोलेरो और डिजायर कार के बीच जोरदार टक्कर हुई है. जोरदार टक्कर हुई कि बोलेरो सड़क पर पलट गया.
Advertisement
Advertisement

Lagatar Desk :  रांची-टाटा एनएच पर मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां चांडिल से पहले बोलेरो और डिजायर कार के बीच जोरदार टक्कर हुई है. जोरदार टक्कर हुई कि बोलेरो सड़क पर पलट गया.

 

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई. इस हादसे में दोनों वाहनों में सवार पांच लोग घायल हुए हैं, , जिनमें 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है.  स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया. 

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया. हादसे के बाद कुछ देर तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा, हालांकि पुलिस ने वाहनों को हटवाकर यातायात को सुचारू कर दिया.फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही