Lagatar Desk : गणेश चतुर्थी के मौके पर अंबानी परिवार ने हर साल की तरह इस बार भी अपने घर में भव्य गणपति पूजा का आयोजन किया. इस खास मौके पर बॉलीवुड से लेकर खेल जगत तक कई नामी हस्तियां पहुंचीं. हालांकि, इस आयोजन में सबसे ज्यादा चर्चा अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका मर्चेंट की डांस परफॉर्मेंस की रही.
राधिका मर्चेंट ने दी शानदार डांस परफॉर्मेंस
अनंत अंबानी की पत्नी राधिका मर्चेंट ने भगवान गणेश को अपनी खूबसूरत भरतनाट्यम प्रस्तुति की उनकी प्रस्तुति ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया और वहां मौजूद मेहमान भी उनकी परफॉर्मेंस देखते रह गए.

फाइल फोटो
बॉलीवुड सितारों से सजा एंटीलिया
अंबानी परिवार के गणपति उत्सव में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे बप्पा के दर्शन करने पहुंचे. सलमान खान, करीना कपूर खान, सैफ अली खान, कैटरीना कैफ, विक्की कौशल, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और काजोल समेत कई सेलेब्स ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर भी परिवार के साथ इस समारोह में पहुंचे.
फाइल फोटो
रेखा और अनन्या पांडे ने भी खींचा ध्यान

फाइल फोटो
रणवीर सिंह और गौरी खान भी पहुंचीं

फाइल फोटो

