Search

 
 
 

Box Office Collection:  पेड्डी VS 'है जवानी तो इश्क होना है',जानें किसने मारी बाजी

इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्में एक साथ रिलीज हुई हैं. बीते 5 जून को वरुण धवन स्टारर फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' रिलीद हुई
 

Lagatar Desk : इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्में एक साथ रिलीज हुई हैं. बीते 5 जून को वरुण धवन स्टारर फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' रिलीद हुई. जिसने पहले दिन 11 करोड़ रुपयों की ओपनिंग की है. वहीं राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म पेड्डी को रिलीज हुए 2 दिन  हो चुके है जिसने दो दिनों के भीतर ही 150 करोड़ की कमाई कर ली है. 

 

HJTIHH Box office Prediction Day 1: डबल डिजिट में होगी वरुण धवन स्टारर की  कमाई, देखें आंकड़े | hai jawani toh ishq hona hai box office prediction day  1: varun dhawan's film


पेड्डी vs है जवानी तो इश्क होना है

डायरेक्टर डेविड धवन की के निर्देशन में बनी फिल्म है जवानी तो इश्क होना है उनके बेटे वरुण धवन के साथ आई है. वरुण के साथ फिल्म मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं. ये फिल्म लोगों को उतनी पसंद नहीं आई है और इसे मिला जुला रिव्यू मिला है. 

 

वरुण अपनी एक्टिंग के लिए तारीफें जरूर बटोर रहे हैं लेकिन हल्की कहानी को लेकर फिल्म आलोचनाओं में भी घिर गई है. फिल्म ने पहले दिन भारत में 7.50 करोड़ रुपयों का नेट कलेक्शन किया है. वहीं भारत के बाहर फिल्म ने 2 करोड़ रुपयों से ज्यादा का कलेक्शन किया है. इस हिसाब से पहले दिन फिल्म की कुल कमाई 11 करोड़ रुपये रही है. 

 

Peddi Vs Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai | Entertainment Latest Hindi News |  Newstrack Hindi Samachar | Peddi Vs Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: पेद्दी को  बुरी तरह पछाड़ेगी है

फिल्म पेड्डी ने कमाए 150 करोड़ रुपये


Sacnilk के रिपोर्स के अनुसार,पेड्डी  ने दूसरे दिन 26.90 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म ने 10,113 शो में ये आंकड़े दर्ज किए. दूसरे दिन, 'पेड्डी' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन बनाए रखा. फिल्म का कुल भारतीय कलेक्शन वर्तमान में 96.40 करोड़ रुपये है. इसका अब तक का भारतीय सकल संग्रह 114.49 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. 

 

वहीं 'पेड्डी' ने दूसरे दिन विदेशों में 8.00 करोड़ रुपये का संग्रह किया. फिल्म का विदेशी सकल संग्रह अब 36.00 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. पेड्डी फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 150.49 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. अब देखना होगा कि ये फिल्म कितना और कमाल दिखा पाती है. फिल्म में जाह्नवी कपूर ने भी दमदार रोल प्ले किया है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही