Search

वाह रे बिजली विभाग... बिना खपत ही थमा दिया दो लाख का बिजली बिल

Latehar: खपत से अधिक बिजली बिल भेजना बिजली विभाग के लिए कोई नया नहीं है. अक्सर खपत से अधिक या बिना कनेक्शन के बिजली बिल भेजे जाने का मामला प्रकाश में आ चुका है. एक नया मामला शहर के वार्ड संख्या 10 में आया है. यहां मानस पथ निवासी उपेंद्र प्रसाद इन दिनों भारी मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं. इसका प्रमुख कारण इनका बिजली बिल है.
 
साधारण व्यवसाय कर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले उपेंद्र प्रसाद को एक लाख 87 हजार का बिजली बिल थमा दिया गया है. तब से वे परेशान हैं और विभाग के चक्कर लगा रहे हैं. उन्होंने बताया कि उनका विद्युत उपभोक्ता संख्या L, 6810 है.  नवंबर 2025 तक में बिजली बिल माइनस 76 रुपये आया था. मतलब कि बस 76 रुपया ही उन्हें विभाग को पेंमेंट करना था.

Uploaded Image

बिजली बिल की कॉपी

लेकिन मार्च 2026 में अचानक 1.87 लाख रुपये का बिल उनके नाम भेजा गया है.  इससे पूरा परिवार तनाव में आ गया है. उपेंद्र प्रसाद ने बताया कि उन्होंने बिजली बिल सुधार के लिए बिजली विभाग में आवेदन भी दिया है. लेकिन अब तक आश्वासन के नाम पर कुछ नहीं मिला है. विभाग के द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने पर समस्या ठीक होने का आश्वासन दिया गया. उसके बाद उन्होंने स्मार्ट मीटर लगवा लिया. इसके बावजूद जून 2026 में फिर 1,99,163 रुपये का बिल आ गया.  भारी राशि देखकर उन्हें गहरा सदमा लगा है और परिवार के सदस्य भी चिंतित है. उनका कहना है कि एक छोटा सा घर होने के बावजूद इतना बिल आना समझ से परे है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही