Search

 
 
 

BREAKING : 15 लाख के इनामी भाकपा माओवादी कमांडर इंदल गंझू ने किया सरेंडर.

 
Ranchi : 15 लाख के इनामी भाकपा माओवादी कमांडर इंदल गंझू ने सरेंडर कर दिया है. रांची जोनल आईजी ऑफिस में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में इंदल गंझू ने आईजी अभियान एवी होमकर, रांची जोनल आईजी पंकज कंबोज, सीआरपीएफ के अधिकारी, हजारीबाग डीआईजी नरेंद्र सिंह और चतरा एसपी राकेश रंजन के समक्ष आधिकारिक तौर पर सरेंडर कर दिया. इंदल मूल रूप से बिहार के गया जिला के इमामगंज थाना क्षेत्र के असरैन गांव का रहने वाला है. वर्तमान में वह भाकपा माओवादी संगठन में रिजनल कमांडर था और सरकार ने उसपर 15 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था. पुलिस की दबिश से परेशान होकर इंदल ने सरेंडर किया है. इंदल गंझू के खिलाफ 145 मामले दर्ज हैं. जिनमें चतरा जिला में 48, पलामू जिले में 01, हजारीबाग जिले में 05 और गया जिले में 54 मामले दर्ज हैं. इसे भी पढ़ें -मोदी">https://lagatar.in/modi-surname-case-rahul-gandhi-preparing-to-challenge-physical-appearance-order/">मोदी

सरनेम केस: राहुल गांधी को सशरीर हाजिर होने के आदेश को चुनौती देने की तैयारी

5 इनामी नक्सलियों के मारे जाने के बाद फरार हो गया था इंदल

गौरतलब है कि चतरा जिला के लावालौंग थाना क्षेत्र में तीन अप्रैल को पुलिस की टीम ने पांच इनामी नक्सलियों को मार गिराया था. मारे गये नक्सलियों में 25 लाख के दो इनामी नक्सली गौतम पासवान और चार्लीस उरांव शामिल थे. दोनों ही स्पेशल एरिया कमेटी के सदस्य (सैक) थे. इनके अलावा पांच लाख के तीन इनामी नक्सली नंदू, अमर गंझू और संजीत उर्फ सुजीत गुड़िया भी शामिल थे. यह तीनों ही सब जोनल कमांडर थे. इन घटना के बाद पुलिस की दबिश से परेशान और साथियों के मारे जाने के बाद इंदल पटना भाग गया था. वहीं से वो खुफिया एजेंसियों के संपर्क में आया था. इसके बाद झारखंड पुलिस के समक्ष उसने सरेंडर करने की बात कही है. इसे भी पढ़ें -NIA">https://lagatar.in/nia-reveals-top-maoist-leaders-in-jharkhand-bihar-chhattisgarh-are-in-contact-with-underground-workers/">NIA

का खुलासा : झारखंड, बिहार व छत्तीसगढ़ में शीर्ष माओवादी नेता भूमिगत कार्यकर्ता से कर रहे थे संपर्क
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही