Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

BREAKING : चतरा में पुलिस माओवादी के बीच मुठभेड़, एक नक्सली मारा गया

Chatra: जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. जिसमें एक नक्सली मारा गया है. यह घटना शनिवार की दोपहर में नक्सल प्रभावित कुंडा थाना क्षेत्र स्थित भूटकुइयां जंगल में हुई है. जहां पुलिस और 15 लाख इनामी मनोहर गंझू दस्ते के साथ मुठभेड़ हुई, इस मुठभेड़ के दौरान एक नक्सली मारा गया है. मारे गये नक्सली का नाम राजेश बताया जा रहा है. हालांकि इसकी आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हो पायी है. इसे भी पढ़ें - नीलामी">https://lagatar.in/online-land-record-tampering-cases-increased-by-using-auction-paper-kolkata-deed-as-a-weapon-role-nic-is-also-suspicious/">नीलामी

पेपर व कोलकाता डीड को हथियार बना जमीन के ऑनलाइन रिकॉर्ड में छेड़छाड़ के केस बढ़े, NIC की भूमिका भी संदिग्ध!
 

15 लाख के इनामी नक्सली मनोहर गंझू दस्ते के साथ हुई मुठभेड़

एसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि 15 लाख के इनामी नक्सली मनोहर गंझू अपने दस्ते के साथ चतरा-पलामू बॉर्डर पर बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है. जिसके बाद एसपी के निर्देश पर सीआरपीएफ और जिला पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से सर्च अभियान चलाया गया. इसी दौरान सुरक्षाबलों को देखते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक नक्सली मारा गया. वहीं सुरक्षा बल को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे. सुरक्षाबलों के द्वारा जंगल में सर्च अभियान चलाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें - मध्य">https://lagatar.in/madhya-pradesh-fighter-jet-sukhoi-30-and-mirage-2000-crash-in-morena-both-pilots-safe/">मध्य

प्रदेश : मुरैना में फाइटर जेट सुखोई 30 और मिराज 2000 क्रैश, दोनों पायलट सुरक्षित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही