Search

 
 
 

BREAKING : JPSC की असिस्टेंट एग्जामिनेशन कंट्रोलर श्वेता गुप्ता CID की हिरासत में, पूछताछ जारी

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित गड़बड़ियों को लेकर चल रही CID और रांची पुलिस की कार्रवाई के बीच बड़ी खबर सामने आई है. JPSC की एग्जाम कंट्रोलर श्वेता गुप्ता को CID ने हिरासत में लिया है. CID की टीम उनसे पूछताछ कर रही है.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित गड़बड़ियों को लेकर चल रही CID और रांची पुलिस की कार्रवाई के बीच बड़ी खबर सामने आई है. JPSC की असिस्टेंट एग्जामिनेशन कंट्रोलर श्वेता गुप्ता समेत 4 लोगों को CID ने हिरासत में लिया है. CID की टीम उनसे पूछताछ कर रही है.


बताया जा रहा है कि श्वेता गुप्ता 22 मई को खाद्य आपूर्ति विभाग में तबादला कर दिया गया था. हालांकि, इसके बाद भी उन्होंने दोबारा JPSC में कार्यभार संभाल लिया. आरोप है कि JPSC कार्यालय में कई कर्मचारियों को कोई महत्वपूर्ण कार्यभार नहीं दिया जा रहा था और परीक्षा से जुड़े कई अहम काम श्वेता गुप्ता के पास ही थे.


इसी बीच CID ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है. हालांकि, आधिकारिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि उन्हें किस विशेष मामले में हिरासत में लिया गया है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही